Latest News
प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद रामशंकर कठेरिया जी आज 19 मार्च को देवरी एवं बंडा विधानसभा में बूथ सशक्तिकरण अभियान-2 में होंगे शामिल ।
सुधीर द्विवेदी एमपीसीजी न्यूज़29
सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी रामशंकर कठेरिया 19 मार्च को बूथ सशक्तिकरण अभियान-2 में शामिल होंगे।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि रामशंकर कठेरिया प्रातः 10.30 बजे देवरी विधानसभा में गौरझामर मंडल के शक्ति केंद्र जैतपुर कछया बूथ क्रमांक 104 में एवम प्रातः11.45 पर देवरी विधानसभा के देवरी मंडल के शक्ति केंद्र झुनकू के बूथ क्र.178 में एवम दोपहर 3 बजे बंडा विधानसभा में बंडा मंडल के शक्ति केंद्र चौकाभेडा के जमुनिया बूथ क्र.165 तथा सांय 4.30 पर दलपतपुर मंडल के शक्ति केंद्र रुरावन में बूथ क्र.203 एवं सांय 5.30 बजे शाहगढ़ मंडल के शक्ति केंद्र बीला बूथ क्र. 217 में बूथ सशक्तिकरण अभियान-2 में शामिल होकर बूथ समिति के सदस्यों से संवाद करेंगे।
Comments
Post a Comment