Latest News
भोलेनाथ मंदिर रजाखेड़ी में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओ का आना जाना लगा रहा
दुर्गा नगर रजाखेडी मे भगवान शिव- माता पार्वती शुभ विवाह का आयोजन किया गया
बाबा भोलेनाथ मंदिर में हर वर्ष महाशिवरात्रि की पावन पर्व पर लोग अपनी आस्था और मन में मुराद लिए सुबह चार बजे से ही जल चढ़ाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती हैं। कहा जाता है कि श्रद्धा से मांगी हुई मुरादें पूरी होती हैं और महाशिवरात्रि पर भक्तजनों के द्वारा महाप्रसाद का वितरण भी किया जाता है यह आयोजन विश्वकर्मा परिवार एवं सहयोगियों द्वारा किया जाता है
बही दुर्गा नगर रजाखेडी मकरोनिया मे भगवान शिव और माता पार्वती की शुभ विवाह का आयोजन हुआ जिसमे भगवान भोलेनाथ की बारात बहुत ही धूमधाम से निकाली गई ,कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि नरयावली विधायक प्रदीप लारिया की धर्मपत्नि श्रीमति रेणु लारिया ,विशिष्ट अतिथि मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल एवं विशेषअतिथि हेमंत लारिया , मुल्ले चौधरी एवं सभी वार्ड वासी इस अवसर पर उपस्थित रहे
Comments
Post a Comment