Latest News

प्रथम नगरीय स्तर का गणतंत्र दिवस का आयोजन

नगर पालिका मकरोनिया का प्रथम नगरीय स्तर का गणतंत्र दिवस आयोजन बटालियन मैदान में विधायक श्री लारिया के मुख्य अतिथ्य में सम्पन्न हुआ
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
सागर /मकरोनिया :-74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद् मकरोनिया द्वारा मकरोनिया नगर का प्रथम नगर स्तरीय गणतंत्र दिवस के सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन बटालियन मैदान मकरोनिया में किया गया। नरयावली विधायक इंजी. श्री प्रदीप लारिया जी की मंशानुसार मकरोनिया नगर पालिका के अध्यक्ष श्री मिहीलाल अहिरवार की पहल पर इस कार्यक्रम को नगर स्तरीय सार्वजनिक रूप में किये जाने की रूपरेखा विगत माह में तैयार की गयी। 
74 वें गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व का नगर स्तरीय सार्वजनिक कार्यक्रम प्रातः 9ः00 बजे से प्रारंभ किया गया, 09ः15 बजे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक इजीनियर श्री प्रदीप लारिया जी एवं अन्य अतिथिगणों का आगमन हुआ। इसके उपरांत सरस्वती पूजन अतिथियों द्वारा किया गया जिसमें सरस्वती वंदना की प्रस्तुति अभ्युदय स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा दी गयी। 
इसके उपरांत कार्यक्रम में 09ः25 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया जी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया जाकर राष्ट्रगान गाया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया गया। 
अभ्युदय पब्लिक स्कूल के छात्रा द्वारा स्वागत प्रस्तुति, सेंटमेरी कान्वेंट स्कूल द्वारा बैण्ड प्रदर्शन किया गया। नगर पालिका परिषद् मकरोनिया द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के प्रचार प्रसार हेतु स्वच्छता/उद्यानिकी/जल आपूर्ति जैसे विषयों पर झांकी का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में इसके उपरांत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाॅ प्रारंभ हुई। 
सी.बी.एस. कान्वेट स्कूल द्वारा बुमरो-बुमरो, रंगदे बसंती, पिंगा, डोलारे डोलारे के मिक्स साॅग पर प्रस्तुति दी गई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौर नगर शासकीय कन्या हाई स्कूल मकरोनिया एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजाखेड़ी द्वारा एक भारत, श्रेष्ठ भारत पर प्रस्तुति दी गयी। 
शासकीय उ.मा. विद्यालय रजाखेड़ी द्वारा ये दुनिया एक दुल्हन, वंदेमात्रम गाने पर प्रस्तुति दी गयी। गुरूकुल सरस्वती स्कूल मकरोनिया द्वारा स्वच्छता के संदेश का प्रचार प्रसार हेतु स्वच्छ भारत विषय पर नाटक की प्रस्तुति दी गयी।
gvnews

Comments