Latest News
विधायक लारिया ने मुख्यमंत्री से आग्रह कर पीड़ित परिवार को कराई 04 लाख रू. की आर्थिक मदद
सागर//उपनगरीय मकरोनिया में हुए विगत दिनों मकरोनिया में हुये जग्गू यादव हत्याकांड में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाये जाने के संबंध में विधायक लारिया के द्वारा लगातार प्रयास किये गये। विधायक लारिया द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर सागर से 01 लाख एवं मान. मुख्यमंत्री जी से 02 लाख रू. की आर्थिक सहायता दिलाये जाने संबंधी घोषणा की थी। परंतु पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुये विधायक इंजी. प्रदीप लारिया द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से व्यक्तिगत भेंट कर पीड़ित परिवार को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता स्वीकृत करने का अनुरोध किया गया था। जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा 04 लाख रू. की आर्थिक सहायता स्वीकृति का आश्वासन दिया था। आज मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से पीड़ित परिवार को 04 लाख रू. की आर्थिक सहायता स्वीकृति की गई है। वहीं नरयावली विधायक लारिया के अनुरोध पर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा 02 लाख एवं उच्चशिक्षा मंत्री मोहन यादव द्वारा 01 लाख की राशि भी पीड़ित परिवार को दिलाई गई थी। विधायक लारिया ने आज पीड़ित परिवार को 04 लाख रू. की राशि स्वीकृति का पत्रक सौंपकर कहा कि पीड़ित परिवार के साथ भाजपा सरकार हैं उन्हे हर यथा संभव मदद की जायेगी। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को 08 लाख रू. की आर्थिक सहायता स्वीकृत कराई जा चुकी है। विधायक लारिया ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुये आगे भी यथासंभव मदद कराये जाने की बात कही। पीड़ित परिवार को स्वीकृति राशि पत्रक नरयावली विधायक द्वारा आज सौंपा गया विधायक लारिया के साथ मंडल अध्यक्ष कपिल सिंह कुशवाहा, नगर पालिका के पार्षद बलवंत सिंह, विवेक सक्सेना, पूर्व एल्डरमेन मधुकर जाटव, नरेन्द्र रोहित, राहुल शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी साथ रहें।
Comments
Post a Comment