Latest News

पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहे लडक़ों को पकड़ा

पुलिस की वर्दी पहने छतरपुर- टीकमगढ़ के 3 युवक पकड़ाए 
सुधीर द्विवेदी एमपीसीजी न्यूज़29 सागर एमपी //--सागर शहर के मकरोनिया पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहे तीन युवकों को हिरासत में लिया, ये तीनों युवक पुलिस वर्दी में मकरोनिया स्टेशन के पास घूम रहे थे, स्थानीय लोगों ने इनके हुलिया पर शक होने के बाद मकरोनिया पुलिस को सूचित किया ,
जहाँ मकरोनिया पुलिस मौके पर पहुंची ओर बही असली पुलिस नकली तीनों पुलिस बालों को थाने ले आई तीनो से पूछताछ की जा रही है  इनमें से एक युवक सागर के एक निजी कॉलेज का छात्र बताया गया है , बाकी दो युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है , तीनों युवकों की पहचान अंकित अहिरवार निवासी ग्राम उदयपुरा टीकमगढ़ , गोपाल अहिरवार ग्राम पूतरी खारा छतरपुर और सोनू अहिरवार निवासी ग्राम बाँधा जिला छतरपुर बताए जा रहे हैं । फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर ये कब से पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहे थे उनकी मंशा क्या थी , क्या पहले भी पुलिस की वर्दी में वे कोई वारदात कर चुके हैं पुलिस की जांच जारी है 
gvnews

Comments