Latest News

दुर्घटना बीमा राशि का भुगतान

भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा मृतक के परिवार को रुपये 30 लाख दुर्घटना बीमा राशि का भुगतान ||| 
सुधीर द्विवेदी एमपीसीजी न्यूज़29सागर/--मध्यप्रदेश के सागर निवासी श्री सीताराम सेन की दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु श्री सीताराम सेन की पत्नि श्रीमती मीना सेन एवं पुत्र अभिनंदन सेन भारतीय स्टेट बैंक की गोपालगंज सागर शाखा से पता चला कि श्री सीताराम ने बैंक के माध्यम से एसबीआई जनरल इन्फ्रेंस की 1000 / - रुपये प्रतिवर्ष मे 20 लाख की एक दुर्घटना बीमा पॉलिसी करवायी थी एवं एसबीआई लाइफ इन्शुरेंस की स्मार्ट स्वधन प्लस पॉलिसी करवायी थी . आज दिनांक 03/11/2022 को बैंक के सहयोग से को 20 लाख एवं 10 लाख रुपयों का चेक भारतीय स्टेट बैंक , क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सुनील सक्सेना जी के दवारा हितग्राही को सौपा गया . इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय से मुख्य प्रबंधक श्री दीपक कलोंजे जी शाखा प्रबंधक पदमाकर निनावे जी एवं शाखा के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे . श्रीमती मीना सेन एवं पत्र अभिनंदन सेन द्वारा भारतीय स्टेट बैंक शाखा गोपालगंज से प्रदान की गयी आर्थिक मदद हेतु क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सुनील सक्सेना जी एवं भारतीय स्टेट बैंक का हृदय से आभार व्यक्त किया गया 
gvnews

Comments