Latest News

किसानों को खाद्य बीज लेने में हो रही परेशानी से अवगत कराया

नरयावली विधायक ने आज मुख्यमंत्री से मुलाकात कर किसानों को खाद्य बीज एवं विधुत ट्रांसफार्मर के संबंध में चर्चा की

सुधीर द्विवेदी एमपीसीजी न्यूज़29 सागर एमपी/---नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने आज भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के मान.मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नरयावली विधानसभा क्षेत्र के किसानों को खाद्य बीज लेने में हो रही परेशानी से अवगत कराते हुए कहा कि खाद सोसायटियो में पर्याप्त खाद बीज न होने से किसानों को कई घंटे लाइन में लगकर काफी इंतजार के बाद खाद बीज मिल रहा है बो भी पर्याप्त मात्रा में नही मिल पा रहा है जिससे किसानों में काफी रोष व्याप्त है।
नरयावली विधायक लारिया ने कहा कि सोसायटियो में पर्याप्त मात्रा में खाद बीज समय रहते मिल सके जिससे किसान अपनी फसल की बोनी सही समय पर कर सके।
वंही नरयावली विधायक लारिया ने विधुत ट्रांसफार्मर जो खराब है उन्हें अबिलम्ब बदले जाने एवम जिन किसानों के जले हुए ट्रांसफार्मर जिनमे 50 प्रतिशत राशि जमा किये जाने की अनिवार्यता है उसमें शिथिलता लाकर ट्रांसफार्मर बदले जाए।
विधायक लारिया की माँगो पर शीघ्र कार्यवाही किये जाने के लिए मान.मुख्यमंत्री द्वारा आश्वाशन दिया गया।

gvnews

Comments