Latest News

आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी 23 को सागर में



भगवान कृष्ण से जीवन की सीख पर केंद्रित विषय पर प्रवचन

सुधीर द्विवेदी एमपीसीजी न्यूज़29 सागर एमपी // देश की जानीमानी  प्रेरक और आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी जी 23 नवंबर 22 को सागर में एक आध्यात्मिक सत्र में " भगवान श्री कृष्ण से जीवन की सीख " पर केंद्रित विषय पर प्रवचन देंगी। उनका सागर में यह पहला आयोजन हो रहा है। 
कार्यक्रम के आयोजक और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  राहुल साहू ने बताया कि आध्यात्मिक वक्ता  जया किशोरी जी का कार्यक्रम 23 नवंबर 2022 को होटल क्राउन पेलेस परिसर, हॉक कैंटीन के सामने, मकरोनिया, सागर में दोपहर 3  बजे से आयोजित होगा। जिसमे आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी जी का मोटिवेशनल संबोधन रहेगा। इसके मुख्य अतिथि प्रदेश के नगरीय विकास एवम आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह होंगे।
आयोजन सिलसिले में आयोजक राहुल साहू ने आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी जी से जबलपुर में जाकर मुलाकात की और कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की।प्रवेश निशुल्क रहेगा,लेकिन आमंत्रण पास जरूरी रहेगा।कार्यक्रम के आयोजक राहुल साहू ने बताया कि प्रेरक और आध्यात्मिक वक्ता  जया किशोरी जी का कार्यक्रम भव्य और आकर्षक होगा। इसके लिए
आमंत्रण पास जरूरी होगा। पास निशुल्क रहेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर किसी भी तरह की राशि इकठ्ठी नही की जा रही है।  उन्होंने बताया कि। आमंत्रण पास कार्यक्रम स्थल क्राउन पैलेस , मकरोनिया और जयकिशन होटल,तारघर के नीचे ,नमकमंडी सागर से उपलब्ध कराए जा रहे है। कार्यक्रम में समय का विशेष ध्यान रखे
gvnews

Comments