Latest News

वार्डो में डाला जा रहा एक्सपायर केमिकल

मकरोनिया नगर पालिका की बड़ी लापरवाही सामने आई 

वार्डो में डाला जा रहा ढेर साल पहले एक्सपायर केमिकल 

मकरोनिया नगर पालिका आम जन के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ कर रही

सुधीर द्विवेदी एमपीसीजी न्यूज़29 सागर एमपी/--सागर शहर के उपनगरीय नगर पालिका मकरोनिया स्वछभारत के नाम पर वार्डो की नालियो  की साफ सफाई नाली में छिड़काव के दौरान जो केमिकल का यूज़ किया जा रहा बह लगभग ढेर साल पहले एक्सपायर हो चुका है इसके बावजूद भी लगातार इसी दवाई से नालियों व गंदगी मुक्त करने के लिये छिड़काव किया जा रहा है  हम आपको बता दें कि नगरपालिका के पास में ही बने हुए संत रविदास भवन में यह स्टॉक रूम बना हुआ है जहां पर आज मीडिया के साथ-साथ नगर पालिका मकरोनिया के निर्दलीय पार्षद प्रतिनिधि रिक्की शर्मा एवं कांग्रेस पार्षद जित्तू खटीक,गोविंद्र पटेल ने जाकर देखा तो यहां पर भारी मात्रा में टंकियों में रखा हुआ केमिकल को देखा तो इस पर एक्सपायर डेट लगी हुई थी इसी पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्षद जीतू खटीक और नगर पालिका निर्दलीय पार्षद प्रतिनिधि उषा रिक्की शर्मा ने नगर पालिका प्रशासन पर निशाना साधा, इन पार्षदों का आरोप है की नगर पालिका द्वारा सफाई के नाम पर वार्डो में जो केमिकल छिड़का जा रहा है उसकी डेट एक्सपायर हो चुकी है नतीजन इस अमानक केमिकल के छिड़काव से वार्डवासियों सहित मवेशियों को भी कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है इसके अलावा इन पार्षदों ने नगर पालिका प्रशासन के पास बने संत रविदास भवन को भी देखा तो यहां पर गंदगी का आलम पसरा हुआ है । यहां पर एक निजी कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग पहुंचे थे
जिन्होंने आरोप लगाया कि यहां पर ना तो किसी प्रकार की प्रसाधन की कोई व्यवस्था है ना ही कोई पानी की व्यवस्था है और उन्होंने बताया कि यहां पर बॉथरूम की जर्जर हालत है बही आमजन को लगता था कि नगरपालिका संत रविदास भवन को काफी अच्छे तरीके से रखेगी लेकिन यह काफी जर्जर स्थिति में पाया गया इसी बात को लेकर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया से जब मीडिया ने बात की तो वह नगरपालिका के बचाव में दिखाई दिए और मीडिया के सवालों  पर उन्होंने डामाडोल स्थिति में जवाब देते हुए डालने की कोशिश की वही जब उनसे केमिकल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इस प्रकार की कोई भी जानकारी नहीं है
जबकि जहां पर कार्यक्रम चल रहा था उसने सामने ही केमिकल की टंकी रखी हुई है एक बात साफ दिखाई देती है कि सरकार भले ही स्वच्छता को लेकर तरह-तरह के विज्ञापन जारी कर लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रही है 
gvnews

Comments