Latest News

आरओबी पर गडर लांच करने का कार्य हुआ प्रारंभ

कलेक्टर,एसपी के समक्ष आरओबी पर गडर लांच करने का कार्य हुआ प्रारंभ
सुधीर द्विवेदी एमपीसीजी न्यूज़29 सागर एमपी/सागर छतरपुर रोड पर बन रहे आरओबी के गडर लांच करने का कार्य आज कलेक्टर श्री दीपक आर्य व पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक के समक्ष प्रारंभ हुआ । कलेक्टर श्री दीपक आर्य को बताया गया कि आज प्रथम दिन दो गडर लांच किए गए हैं आने वाले 2 दिनों में दो दो और लांच किए जाएंगे उसके पश्चात प्लेट्स लगाकर स्लिप डाली जाएगी उन्होंने बताया कि समस्त कार्य में 15 दिन का समय लगेगा और 30 अक्टूबर के पहले प्रारंभ हो सकेगा।
  इस अवसर पर एनएचएआई के श्री पंकज व्यास सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री आर्य ने निर्देश दिए कि मकरोनिया पर बन रहे आरओबी को 30 अक्टूबर तक प्रारंभ हो जायेगा, जिससे कि आवागमन सुलभ एवं सुगम हो जायेगा।
उन्होंने कहा कि आरओबी को प्रारंभ करने के पूर्व समस्त सुरक्षा के प्रबंध किए जावे एवं पूरे आरओबी पर रेलिंग दिशा सूचक बोर्ड भी जायगे।
एनएचएआई के श्री पंकज व्यास ने बताया कि आरओबी को पूर्ण करने के लिए गर्डर सहित अन्य सामग्री पहुंच चकी थी एवं आवश्यक समस्त तैयारी पूर्ण कर ली गई थी।
  उन्होंने बताया कि गडर को लांच करने के लिए मुंबई से क्रेन भी स्थल पर पहुंचने के बाद रेलवे द्वारा अनुमति दी गई। रेलवे द्वारा आज अनुमति प्रदान की गई जिसके तत्काल बाद गर्डर लांच कर किये जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पूरे छः गर्डर को लांच करने के बाद आरओबी का निरीक्षण किया जाएगा जिसमें  चार गडर  को लांच करने मे दो दिन और लगेंगे, उसके पश्चात प्रारंभ किया जाएगा।
gvnews

Comments