Latest News

होटलों पर पुलिस की दबिश के साथ साथ अबैध शराब बैचने बालों पर कार्यवाही की गई

होटल में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां

सागर शहर के उपनगरीय मकरोनिया के चर्चित प्रिंस  होटल पर पुलिस की दबिश अबैध गतिविधियों के साथ मिले 8 लोगो को लिया पुलिस ने गिरफ्त 
सुधीर द्विवेदी एमपीसीजी न्यूज़29 सागर एमपी /---सागर शहर के उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया में लंबे समय से अवैध गतिविधियों का अड्डा बना हुआ है क्षेत्र में अवैध शराब जुआ,सट्टा के साथ कई अनैतिक गतिविधियां लंबे समय से जारी है जब कभी पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाती है उसके बाद इन गतिविधियों पर कुछ दिनों तक अंकुश लग जाता है
लेकिन यह गतिविधियां दोबारा शुरू हो जाती हैं रविवार की दोपहर मकरोनिया थाना प्रभारी जगेत सिंह ओर महिला थाना प्रभारी रीता सिंह के साथ अलग अलग स्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही की गई । बही मकरोनिया चौराहे से नरसिंहपुर रोड स्थित प्रिंस होटल से पुलिस ने आठ युवक-युवतियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा है।इसके अलाबा मकरोनिया के गौरनगर से भी एक युवती दो महिलाओं को पकड़ा है।जहाँ थाना प्रभारी रीता सिंग ने बताया की प्रिंस होटल में लंबे समय से देह व्यापार की सूचना मिल रही थी जिसके बाद इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
मीडिया से बात करते हुए महिला थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि इसके पहले भी मकरोनिया में कई होटलों पर पुलिस की दबिश दी गई है और उचित कार्रवाई की गई है जिस प्रकार से अवैध गतिविधियों में लिप्त पाई गई है अगर हमारे वरिष्ठ अधिकारियों का आदेश होगा तो इस पर बुलडोजर जैसी कार्रवाई भी की जाएगी। वही इसी कड़ी में कई जगह छापेमारी कार्रवाई में अवैध शराब भी जप्त की गई जिसको लेकर मकरोनिया थाना प्रभारी जगेत सिंह ने बताया कि सागर एसपी के निर्देशन के अनुसार लगातार कार्रवाई जारी है और आगे भी यथावत होती रहेगी। 
बही मकरोनिया पुलिस को सूचना मिली कि रजाखेड़ी में भी अबैध शराब का कारोबार किया जा रहा । जहाँ पुलिस द्वारा चैकिंग करने पर मोके पर कुछ भी नही मिला सूचना निकली निराधार 
gvnews

Comments