Latest News

अपने अंदर के अहंकार रूपी रावण का दहन करें...


दशहरा महोत्सव में शामिल हुए राजस्व एवं परिवहन मंत्री
अपने अंदर के अहंकार रूपी रावण का दहन करेंःगोविंद सिंह राजपूत

सुधीर द्विवेदी एमपीसीजी न्यूज़29 सागर एमपी/असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है दशहरा इस दशहरे पर अपने अंदर के अहंकार रूपी रावण का दहन करें यह बात राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जैसीनगर तथा राहतगढ़ में आयोजित दशहरा महोत्सव के अवसर पर कही श्री राजपूत ने कहा कि दशहरा ऐसा पर्व है जो हमें बुराई पर अच्छाई की जीत अधर्म पर धर्म की जीत को बताता है श्री राजपूत ने कहा कि रावण बहुत बुद्धिमान शक्तिशाली था लेकिन उसने अहंकार किया और अधर्म के रास्ते को अपनाया जिसके कारण उसकी मृत्यु हुई इसलिए हमें अपने अहंकार को जलाना है लोकहित में जनहित में कार्य करने का संकल्प लेना है श्री राजपूत ने क्षेत्रवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए राहतगढ़ में दशहरा के अवसर पर अखाड़े के सदस्यों को सम्मानित किया। मंत्री श्री राजपूत ने राहतगढ़ में क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर एक व्यक्ति को अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे साथ ही आने वाले वर्ष में दशहरे पर राहतगढ़ में कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी और भव्य आयोजन किया जाएगा।
मुंबई जबलपुर के कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
जैसीनगर में जैसीनगर में 51 फुट का रावण दहन किया गया इस अवसर पर मुंबई तथा जबलपुर के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध अजीत ,ईशान ,मिनोचा कलाकारों द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी शाम 7:00 बजे से जनपद प्रांगण जैसीनगर में जैसी नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।जहां क्षेत्रवासियों ने भजन संध्या का खूब लुफ्त उठाया। मंत्री पुत्र आकाश सिंह राजपूत ने कलाकारों के साथ देवी भजन गए।
राम का मार्ग अपनाएं अहंकार का त्याग करे : हीरा सिंह राजपूत
जैसीनगर में आयोजित दशहरा महोत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राम के मार्ग को अपनाएं अधर्म अहंकार को त्याग करें पिछले 30 वर्षों से लगातार राजपूत परिवार जैसीनगर में क्षेत्रवासियों के साथ दशहरा महोत्सव मनाता आ रहा है और यह प्रतिवर्ष और भव्य होता जाएगा। 
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह राजपूत ,भाजपा नेता अरविंद सिंह टिंकू राजा, शैलेंद्र सिंह ठाकुर ,जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र श्रीवास्तव ,जैसीनगर जनपद अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ठाकुर, डब्बू आठिया, हरनाम सिंह ,राहतगढ़ में भाजपा नेता नीरज शर्मा ,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू राय, विनोद ओसवाल, विनोद कपूर  सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सहित क्षेत्र वासी उपस्थित रहे ।
gvnews

Comments