Latest News

यातायात नियम कार्यशाला का आयोजन


एमपीसीजी न्यूज़29/सुधीर द्विवेदी सागर एमपी-:-

सागर/ पी.एल.पी.कान्वेंट हाई स्कूल कर्रापुर मे यातायात नियम कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमे , मुख्य अतिथि के रूप मे संजय खरे (यातायात डीएसपी) एवं सूबेदार हेमंत पटैल तथा कर्रापुर पुलिस चौकी स्टाफ उपस्थित रहे 
इस अवसर पर डीएसपी खरे ने बच्चो को यातायात नियम समझाते हुए उन्हे बताया कि कैसे हम लोगो को जागरूक करके सड़क दुर्घटना मे कमी ला सकते है 
डीएसपी खरे ने बच्चो के लिए यातायात नियम पढने और समझने के लिए पुलिस विभाग से तीन वोर्ड भी प्रदान किए 
जिससे बच्चो को यातायात नियम समझने मे बहुत आसानी होगी
साथ ही बच्चो से संवाद करते हुए उनके द्वारा पूछे गये प्रश्नो का उत्तर दिया 

इस अवसर पर स्कूल संचालक राजेश प्रजापति , वरिष्ठ समाजसेवी सुखलाल प्रजापति एवं स्कूल स्टाफ के साथ साथ बहुत संख्या मे बच्चो के माता पिता भी उपस्थित रहे 
कार्यक्रम का संचालन अनितेश ठाकुर ने किया एवं सभी का आभार राजेश प्रजापति ने व्यक्त किया
gvnews

Comments