Latest News

लाल मसाला शराब कीमत 33000 रुपए की अवैध शराब जप्त

मोती नगर पुलिस ने पकड़ी 330 पाव लाल मसाला शराब कीमत 33000 रुपए की अवैध शराब

सुधीर द्विवेदी एमपीसीजी न्यूज़29 सागर एमपी/ शहर में मोतीनगर थाना अंतर्गत मुखबिर की सूचना प्राप्त होने पर ग्राम भोपाल रूसिया तिगड्डा के पास में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब का विक्रय कर रहा है मुखबिर के बताए स्थान की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी गौरव तिवारी द्वारा तुरंत उपनिरीक्षक यशपाल सिंह भदोरिया मैं हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक 896 जय सिंह प्रधान आरक्षक मोहन मुरारी को सूचना के तस्दीक हेतु भेजा गया  जो मुखबिर के द्वारा बताई गई सूचना सही पाई गई मौके पर उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछने पर जिसने अपना नाम भोज उर्फ लाल गिरी पिता नारायण गिरी उम्र 50 साल निवासी ग्राम भापेल का होना बताया शराब रखने के संबंध में लाइसेंस पूछा गया तो कोई लाइसेंस होना नहीं बताया उक्त आरोपी के कब्जे से 330 पाव देशी मसाला शराब कीमती करीबन ₹33000 की जप्त की गई आरोपी के विरुद्ध थाना मोतीनगर में  आवश्यक अपराध पंजी बद्ध कर  कार्यवाही की जा रही है
gvnews

Comments