Latest News

24 घण्टो में 33 प्रकरण अवैध शराब विक्री एंव बिना हेलमेट 330 व्यक्तियों के बनाये चालान

मादक पदार्थो के खिलाफ लगातार कार्यवाही एवं जागरूकता कार्यक्रम जारी
सुधीर द्विवेदी एमपीसीजी न्यूज़29 सागर एमपी/-- पुलिस अधीक्षक सागर श्री तरुण नायक द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों  को नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम करने एंव अवैध मादक पदार्थ की बिक्री एंव परिवहन पर कार्यवाही  हेतु  निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य  में आज जिले के थाना प्रभारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर जाकर अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रम चलाए जिसमें लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दी
थाना प्रभारी मकरोनिया श्री एम के जगेत द्वारा आज गेट नंबर 29, राजाखेड़ी एवं नई मकरोनिया मैं नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत लोगों से चर्चा की गई एवं क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय करने वाले एवं खुले स्थानों पर बैठकर शराब पीने वालों जुआ सट्टा खिलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने एवं वार्ड में थाना प्रभारी बीट प्रभारी एवं प्रधान आरक्षक के मोबाइल नंबर नोट कर सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह पंपलेट चस्पा किए गए सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी एवं सभी नागरिकों को अवगत कराया गया है कि नशा से दूर रहें एवं अपने अपने घरों एवं आसपास के लोगों को भी नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करें
इसी प्रकार अन्य थानों में भी जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किये ज रहे है

थाना प्राभारी गौरझामर द्वारा हाई स्कूल ब्यूरो में बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और बच्चों को हेलमेट लगाने के संबंध में जागरूक किया गया 

लगातार समझाइस दिये जाने पर भी जो लोग नहीं मान रहे है सागर पुलिस द्वारा उनके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है पिछले 24 घण्टो में 
अवैध शराब के 32 प्रकरण दर्ज कर 36 व्यक्तियों से 114 लीटर अवैध शराब कीमती 42330 रुपया जप्त कर कार्यवाही की गई है साथ ही साथ 07 लोगों के विरुद्ध शराब पीकर वाहन चलाने की कार्यवाही की गई है हेलमेट ना लगाने वालों के विरुद्ध भी कुल बिना हेलमेट 339 वाहन चलाने वालो के चालान कर  83250 रुपये समन शुल्क बसूल किया गया 
उक्त दोनों अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे
gvnews

Comments