Latest News
एमपीसीजी न्यूज़29/सुधीर द्विवेदी सागर एमपी
मुख्यमंत्री सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में सतनाम वेलफेयर सोसायटी ने सीएम राइज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एमएलबी क्रमांक 1 को भेंट किया वाटर प्यूरीफायर तथा वाटर कूलर।
सागर/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के ड्रीम प्रोजेक्ट सीएम राइज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एमएलबी क्रमांक 1 सागर में मुख्यमंत्री सेवा सप्ताह तथा नवरात्रि के पवित्र उपलक्ष्य में सतनाम वेलफेयर सोसायटी सागर के अध्यक्ष मनीसिंह गुरोन तथा युवा भाजपा नेत्री व समाजसेवी लवप्रीत मनीसिंह गुरोन ने विद्यालय की दो हजार छात्राओं को साफ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालय को वाटर प्यूरीफायर तथा वाटर कूलर भेंट किया। इस अवसर पर सतनाम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मनीसिंह गुरोन कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के ड्रीम प्रोजेक्ट सीएम राइज विद्यालय में मुख्यमंत्री सेवा सप्ताह तथा नवरात्रि पर्व के पवित्र अवसर पर समाज सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ। सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य श्री विनय कुमार दुबे ने सतनाम वेलफेयर सोसायटी का आभार प्रकट समाजसेवी लवप्रीतमनी सिंह गुरोन द्वारा समाज सेवा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की ।इस अवसर पर समाज सेवी लवप्रीत मनीसिंह गुरोन, साहू समाज की वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समाजसेवी श्रीमती पूनम बद्री प्रसाद साहू तथा विद्यालय के स्टॉफ ने परिसर में पौधारोपण किया गया ।
Comments
Post a Comment