Latest News

कौन बनेगा धर्म शिरोमणि


एमपीसीजी न्यूज़29 /सुधीर द्विवेदी सागर एमपी--

युवा जैन मिलन मकरोनिया का अत्यंत प्रचलित कार्यक्रम
             एक ऐसा कार्यक्रम जिसे भैया जी ही नहीं,अपितु माताजी ,मुनि श्री एवं पूरी समाज तारीफों के पुल  बांधने से नहीं चूकती । कहते हैं  10 लक्षण महापर्व में इस प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रम जरूर आयोजित किए जाना चाहिए। 
       कार्यक्रम की संयोजक युवा वीर सुकुमाल जैन, नैनधरा एवं युवा वीर प्रसन्न जैन, बंडा ने बताया कि हमारी युवा जैन मिलन अंकुर शाखा मकरोनिया  इस कार्यक्रम को पिछले 6 वर्ष से निरंतर करवाती आ रही है।कार्यक्रम में 7 टीमों में बनाई गई थी  जिसमें दो टीम प्रथम स्थान पर रही एवं अन्य टीमो को द्वितीय ,तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के प्रायोजक श्री संजीव जैन सुनील स्टेशनरी के सौजन्य से किया गया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि , चित्रअनावरण एवं दीपप्रजवलं कर्ता हम सभी के चहेते (पूर्व देवरी विधायक) सुनील जैन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निधि जैन और ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष श्री अशोक जैन पटवारी, कोषाध्यक्ष श्री मनोज जैन लालो, उपाध्यक्ष श्री अमर चंद जी जैन प्रोफेसर, सदस्य आकाश बजाज सागर श्री, प्रशांत समैया एवं युवा जैन मिलन के संरक्षक सुकमाल नैन्धरा प्रसन्न जैन ,अध्यक्ष सुनील जैन लियो, मंत्री संयम जैन, कोषाध्यक्ष हितेंद्र जैन, युवा जैन मिलन के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की एंकरिंग युवा वीर राहुल जैन हीरापुर एवं कार्यक्रम का संचालन  प्रखर वक्ता नाइट कॉलेज के प्रोफेसर श्री अरविंद जैन द्वारा किया गया। पूरा कार्यक्रम ब्रह्मचारी अंकित भैया भिलाई के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ
 
gvnews

Comments