Latest News

जैन मिलन मकरोनिया द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न


सागर से सुधीर द्विवेदी रिपोर्ट 

सागर।भारतीय जैन मिलन के अंतर्गत जैन मिलन मकरोनिया शाखा द्वारा जिला स्तरीय जैन प्रतिभा सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर विधायक शैलेंद्र जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया इसके अतिरिक्त जैन मिलन के सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न कराया गया,संस्था द्वारा विधायक जैन एवं अतिथियों का सम्मान भी किया गया  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जैन ने कहा कि आज का समय प्रतियोगिता का समय है और प्रतियोगिता में पहले नंबर पर आना ही सबकुछ नहीं होता है बल्कि एक दूसरे से कुछ सीखना भी प्रतियोगिता का एक हिस्सा है जीवन में सदैव प्रथम आना आवश्यक नहीं होता है यदि हम अपने प्रतिद्वंदी से उसकी कुछ बातें सीख लेते हैं तब भी हम सफल माने जाते हैं उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिनके पास संसाधनों की कमी होती है वही बच्चे आगे सफल होते हैं आप अपने परिश्रम का परिसीमन कर आगे बढ़े।
विधायक जैन ने जैन मिलन शाखा के मकरोनिया कार्यालय के लिए भवन निर्माण हेतु ₹5 लाख की राशि अपनी ओर से देने की घोषणा की,कार्यक्रम में मुख्य रूप से जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन गुना सुनील जैन स्वदेश जैन निधि जैन कमलेंद्र जैन कपिल मलैया विश्व जैन महेश जैन अरुण जैन चंदेरिया निकेश गुप्ता सुकमाल जैन संजय जैन प्रशांत समैया ऋषभ समैया आरके जैन संजय शास्त्री प्रदीप जैन इंजीनियर डीके जैन उपस्थित थे।
gvnews

Comments