Latest News

एटीएम की तोड़फोड़



एटीएम तोड़फोड़-पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

राजधानी भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में 15 दिन में दूसरी बार एटीएम से पैसे चौरी करने का मामला सामने आया है...भोपाल के पॉश इलाके एमपी नगर के जॉन 1 में बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में अज्ञात बदमाशों द्वारा पैसे चौरी का प्रयास तो किया लेकिन वह सफल नही हो सके...वही एटीएम में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ की और एटीएम के सीसीटीवी कैमरे पर पहले टैप लगाई फिर सायरन तोड़ा और उसके बाद एटीएम में तोड़फोड़ की लेकिन गनीमत यह रही कि एटीएम में से पैसे की चोरी नहीं कर पाए है...मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बैंक कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है... और जांच शुरू कर दी है...एडिशनल सीपी सचिन अतुलकर का कहना है... मामले में आगे भी कार्रवाई की जा रही है...आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज हम निकाल रहे है.. जल्द इन आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा...


gvnews

Comments