Latest News

नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ली जानकारी, प्रशासन को सुरक्षा के इंतजाम के दिए निर्देश

सागर से सुधीर द्विवेदी की रिपोर्ट 

भारी बारिश से प्रभावित इलाकों में पहुंचे महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी और निगम अमला
सागर। सागर में हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।  महापौर संगीता सुशील तिवारी ने निगम अमले को प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखने और जलनिकासी के इंतजाम करने के निर्देश जारी किए। उधर महापौर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी आज सुबह से ही निचली इलाकों पंडा पुरा , तिली आदि क्षेत्रों में पहुंचे और हालातो का मुआयना किया। उनके साथ तिली वार्ड के पार्षद मनोज चौरसिया और बाघराज वार्ड के राजकुमार पटेल और निगमकर्मी साथ थे। 
सुशील तिवारी ने बताया कि निगम कमिश्नर और अमले से चर्चा के प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है। 


gvnews

Comments