Latest News

केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने सागर के दो थाना भवनों और पुलिस आवास गृहों का वर्चुअल लोकार्पण किया

सागर से सुधीर द्विवेदी की रिपोर्ट 

 केंद्रीय गृह मंत्री  श्री अमित शाह  द्वारा भोपाल से वर्चुअल ऑनलाइन सागर में नवनिर्मित थाना भवन सनोधा  एवं  महाराजपुर तथा राजघाट रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर 3 के पास पुलिस कर्मियों के नवनिर्मित  60 आवासो का उदघाटन किया गया । सागर में हुए कार्यक्रम स्थल पर  सांसद श्री राज बहादुर सिंह,  विधायक  श्री शैलेंद्र जैन , खनिज निगम के उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र मोकलपुर, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ,  जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत एवं उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह ठाकुर ,   पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग, पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक, श्री गौरव सिरोठिया एवं पुलिस परिवार के लगभग 1000  सदस्य उपस्थित रहे।
gvnews

Comments