Latest News

जनपद शिक्षा केंद्र इछावर में पोधा रोपण कर वायुदूत एप्प पर किया अपडेट





जनपद शिक्षा केंद्र इछावर में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया ओर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को पौधे वितरित किये गए जिसमे मुख्य रूप से भाजापा नेता कैलाश सूराणा, विष्णु वर्मा,प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य भूपेंद्र सिंह सिसोदिया, जगदीश वर्मा, शंकर लाल जयसवाल द्वारा जनपद शिक्षा केंद्र इछावर के परिसर पोधेरोपे गये। वर्तमान में जनपद शिक्षा केंद्र ईछावर द्वारा 2 वर्षों में 60 पौधे और रोपे  गए एवं उनको सुरक्षित रखा गया है इसी तारतम्य में आज कटहल,कदम,नीम एवं गुलमोहर के पौधों का रोपण जनप्रतिनिधियों एवं स्टाफ के सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम मैं बीएसी/जनशिक्षक व समस्त स्टाफ द्वारा उन पौधों की देखभाल का जिम्मा लिया गया पूर्व में भी जो पौधे लगाए गए उन्हें गर्मी के मौसम में बचाने हेतु सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा राशि एकत्र कर व्यवस्था की  गई थी। पूर्व में पानी हैतू विधायक प्रतिनिधि विष्णु वर्मा जी द्वारा नगर पंचायत से स्वीकृत करा दी गई थी इस हेतु समस्त जनपद शिक्षा केंद्र इच्छवार स्टाफ द्वारा धन्यवाद प्रेषित किया गया तथा आने वाले समय में इसी तरह सभी जनप्रतिनिधियों से उपेक्षा की गई ताकि भविष्य में जनपद शिक्षा केंद्र में 100 पौधे का लक्ष्य पूर्ण किया जा सके। बीआरसीसी रमेश चंद्र मेवाड़ा द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की गई की कार्यालय परिसर में पानी की समस्या को हल करने में आप सभी सहयोग प्रदान करें जिससे हम 100 के लक्ष्य को शीघ्र ही प्राप्त कर लेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीएसी शैलेंद्र सिंह ठाकुर, राधेश्याम वर्मा,आदि उपस्थित थे।
gvnews

Comments