Latest News
सुधीर द्विवेदी की रिपोर्ट
नरयावली विधायक प्रदीप लारिया के नेतृत्व में नगर पालिका मकरोनिया के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगणों ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष से की सौजन्य भेंट कर मकरोनिया नगर के विकास कार्यो के संबंध में चर्चा की
भोपाल- सागर मकरोनिया आज दिनांक: 25 अगस्त 2022 को भोपाल प्रवास के दौरान नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के नेतृत्व में मकरोनिया नगर पालिका परिषद् के नव निर्वाचित अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मीनाक्षी विजय गौतम, पार्षद बलवंत सिंह, विवेक सक्सेना, राजा रिछारिया, विविन टोप्पो, सोनू यादव, भाजपा कार्यकर्ता शशिभूषण मिश्रा, ब्रजेश उपाध्याय, राजू राय सहित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष व्ही.डी. शर्मा से पुष्पगुच्छ भेंट कर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान नरयावली विधायक लारिया एवं नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार ने मुख्यमंत्री से मकरोनिया नगर पालिका विकास कार्यो संबंधी पत्र सौंपे एवं चर्चा की।
Comments
Post a Comment