Latest News
जैसीनगर । अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वाधान में कुशवाहा समाज के आराध्य लव कुश भगवान का जन्मोत्सव बड़े बाबा महादेव मंदिर ब्लॉक ग्राउंड जैसीनगर में आयोजित किया जा रहा है । दोपहर 12:00 बजे से लवकुश भगवान की विशाल शोभायात्रा एवं दोपहर 2:00 बजे से मंचीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत विशेष अतिथि खाद्य एवं प्रसंस्करण स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री भारतसिंह कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, जनपद अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ठाकुर, महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट अर्जुन पटेल भाजपा प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल कैंटोंमेंट बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य प्रमोद पटेल रानी कुशवाहा एवं समाज के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि शामिल होंगे । समारोह में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवी यों का सम्मान किया जाएगा ।
Comments
Post a Comment