Latest News

70 वर्षीय वृद्धा की मौत

सागर से सुधीर द्विवेदी की रिपोर्ट

सागर- मकरोनिया थाना क्षेत्र के शंकरगढ़ में किराए के मकान में रह रही एक वृद्धा के घर में आग लग गई बुधवार की सुबह आसपास के लोगों ने वृद्धा के कमरे से धुआं निकलता देखा जिसके बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाया इस आगजनी में कमरे में मौजूद 70 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई मकरोनिया थाना प्रभारी महेंद्र सिंह जागेत  ने बताया कि शंकरगढ़ में आटा चक्की के पास किराए के मकान में रहने वाली 70 वर्षीय कल्लो बाई पति पन्नालाल रात में अपने कमरे में सोई हुई थी सुबह करीब 6:00 बजे आसपास के लोगों ने उसके कमरे से धुआं निकलता देखा इसकी सूचना उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को दी सूचना के बाद नगर निगम सागर की फायर ब्रिगेड शहर से मौके पर रवाना हुई जहां दमकल कर्मियों ने कमरे में लगी आग को बुझाना शुरू किया करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस आगजनी में कमरे में मौजूद सारा सामान जलकर खाक हो गया वहीं कमरे में मौजूद वृद्धा कल्लू बाई की मौत भी हो गई है । मौके पर स्पेशल की टीम को रवाना किया गया है फिलहाल आगजनी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


gvnews

Comments